Advertisement
धूमधाम से मनाई सैन जयंती
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17,2015 5:50 AM IST
जिलेभर में गुरुवार को सैन जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर के पूनम स्टेडियम से सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सेन समाज के पुरुषों, महिलाओं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न आकर्षक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। पूनम स्टेडियम से निकली शोभा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गांधी कॉलोनी पहंुची। रास्ते भर में इसका स्वागत किया गया और सेन समाज के लोगों ने सेन भगवान के जयकारे लगाए। सेन मंदिर में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष बाबूलाल पडिहार, उपाध्यक्ष रूपाराम, मगन शेरा, गोपालदास, दीनदयाल, भूराराम, लक्ष्मीनारायण, नंदलाल, नेनसुखदास, चनणाराम, प्रेमराज पडिहार, फकीरचंद सहित कई मौजिज लोग भी उपस्थित थे।
विभिन्नकार्यक्रमों का किया आयोजन
पोकरणसैन समाज धर्मशाला में क्षौरकार अध्यक्ष राजकुमार भाटी सैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पार्षद अशोक सैन की अध्यक्षता में सैन जयंती समारोहपूर्व मनाई गई। इसके लिए समाज के गणमान्य लोगों द्वारा रात्रि जागरण, आरती, हवनपूजा, झांकी, मंदिर पुष्प सज्जा, प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
सैन धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में केवलराम अन्य जोड़ों द्वारा हवन में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर पंडित राजेश दाधीच ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर सैन धर्मशाला के समक्ष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतििथ के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी आईदान माली, मदनसिंह राजमथाई, कर्नल अचलाराम पदरोड़ा, खोडाल सरपंच हुकमीचंद सैन, जैमला सरपंच ममता, मुख्य संरक्षक मोतीराम सांकड़ा तथा नवनियुक्त सैन समाज अध्यक्ष चैनाराम लोहारकी ने संबोधित किया। नगरपालिका अध्यक्ष माली ने सैन सभाभवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
शोभायात्रानिकाली
उपखण्डमुख्यालय में सैन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय सैन समाज द्वारा सुबह 10 बजे शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में डीजे पर चल रहे भजनों की धुनों पर लोग झूमते हुए नजर आए। शोभा यात्रा पंचायत समिति के पास स्थित सैन समाज भवन से रवाना हुई। जो जयनारायण व्यास सर्किल से होेते हुए अस्पताल के पीछे से होते हुए गांधी चौक, मुख्य बाजार, किला रोड तथा पुन: सैन समाज धर्मशाला पहुंची। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। शोभा यात्रा में आगे सैन समाज की महिलाएं भजन गाती हुई चल रही थी। वहीं पीछे पीछे भजनों की धुनों पर पुरुष नाचते गाते हुए दिखाई दिए।
जागरणमें उमड़े श्रद्धालु
सैनजयंती से पूर्व धर्मशाला में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कलाकारों ने सैन महाराज के भजनों की सरिता बहाई। क्षौरकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार भाटी ने बताया कि इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भजनों का लुत्फ उठाया। रात भर आयोजित भजन संध्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई लोग उपस्थित थे।
पोकरण. सैन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह।
पोकरण. शोभायात्रा में सजी सैन भगवान की तस्वीर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें